हनुमान का ही आधारकार्ड बना डाला

बेंगलोर। आपको सुनकर ताज्जुब जरूर होगा। दरअसल ताज्जुब इस बात को लेकर होगा कि यूएडीएआई की ओर से देश की जनता के लिए जारी किया आधार कार्ड भगवान हनुमान का भी बना दिया गया है। हालाकि यह मजाक है या असलियत इसका पता नहीं चल पाया है। खैर इस अजीब से आधार कार्ड ने फेसबुक पर हलचल मचा रखी है। लोगों की ओर से अपनी वॉल पर इस आधार कार्ड को शेयर करना जारी है। बाकायदा इस आधार कार्ड पर आधार संख्या भी लिखी और हनुमान की तस्वीर लगी इसी के साथ ही हूबहू आधार कार्ड लग रहा है।

hanumanji

दरअसल, राजस्थान के सीकर जिले में तादारामगढ़ कस्बे के डाकघर में कुछ दिन पहले यूआईडीएआई की तरफ से एक आधार कार्ड पहुंचा है। पता है उस पर किसका नाम है। उस पर भगवान हनुमान जी का नाम लिखा है। लिखा है कि हनुमान, पुत्र पवन जी, वार्ड नम्बर-6, दातारामगढ़। डाकिए ने यह पता ढूंढने की कोशिश की मगर ऐसे नाम वाला कोई शख्स नहीं मिला है। हालाकि ऐसे नाम वाले किसी शख्स की तलाश अब भी जारी है।

आपको पता है कि जैसे ही डाकिए ने आधार कार्ड देखने के लिए पैकेट खोला तो वह हैरान रह गया। उस पर भगवान हनुमान जी का नाम लिखा था। यही नहीं पिता का नाम भी पवन लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+