गुजरात में भाजपा को घेरने की तैयारी, हार्दिक पटेल होंगे शिवसेना का चेहरा

उद्धव ठाकरे ने घोषणा करते हुए कहा कि गुजरात में पाटीदारों के लिए आरक्षण की अगुवाई करने वाले हार्दिक पटेल गुजरात विधानसभा चुनाव में शिवसेना का चेहरा होंगे।

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका दिया है। उद्धव ठाकरे ने घोषणा करते हुए कहा कि गुजरात में पाटीदारों के लिए आरक्षण की अगुवाई करने वाले हार्दिक पटेल गुजरात विधानसभा चुनाव में शिवसेना का चेहरा होंगे। इस बात की जानकारी न्‍यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है। वहीं आदित्‍य ठाकरे ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि उद्धव ठाकरे जी और मैंने आज मातोश्री में हार्दिक पटेल का स्‍वागत किया जो शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धाजंलि देने आए थे।

गुजरात में भाजपा को घेरने की तैयारी, हार्दिक पटेल होंगे शिवसेना का चेहरा

आदित्‍य ने वहीं दूसरे ट्वीट मे लिखा कि हार्दिक भाई और उद्धव जी ने सामाजिक अन्‍याय के खिलाफ चल रही लड़ाई को लेकर चर्चा भी कि आगे क्‍या कदम उठाने हैं।

वहीं हार्दिक पटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे जी और आदित्य ठाकरे जी से शुभेच्छा मुलाकात। आज भी " मातोश्री " में शेर की दहाड़ सुनाई देतीं हैं। दूसरे ट्वीट में उन्‍होंने लिखा कि अच्छें लोगों से मिलकर बातें करना और उस बात को लोगों के बीच में ले जाना अच्छी बात हैं। सच में " एक था टाइगर " बाला साहेब को नमन।

मातोश्री में मुलाकात के बाद हार्दिक पटेल और उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस भी की। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्‍ट्र सरकार नोटिस पीरियड पर चल रही है वो हमारे समर्थन से चल रही है। उन्‍होंने कहा कि हमें इस बात का अंदाजा नहीं है कि नोटिस पीरियड कब खत्‍म हो जाए। उन्‍होंने कहा कि शिवसेना के मंत्री अपना इस्‍तीफा जेब में रखकर तैयार रखते हैं।

वहीं बीएमसी चुनावों के तहत भाजपा का घोषणा पत्र जारी करते समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने कहा कि अगले पांच साल उनकी सरकार को खतरा नहीं है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचार में बुलाने के सवाल पर कहा कि पीएम मोदी को चुनाव प्रचार के लिए मुंबई में बुलाना है या नहीं वो बात में देखा जाएगा, पहले मुझ से तो लड़ लें।

आपको बताते चले कि एक तरफ बीएमसी चुनावों में इस बार शिवसेना और भाजपा अलग-अलग लड़ रहे हैं। इससे पूर्व में हुए बीएमसी चुनावों, लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियां गठबंधन में चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे लगातार विमुद्रीकरण के फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+