"हिंदुत्व के सागर" में शिवसेना की छलांग
मुंबई। हिंदुत्व के सागर में सिवसेना ने भी डुबकी लगा ली है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहनभागवत का बचाव किया है। मोहन भागवत ने गत दिनों कहा था कि हिंदुस्तान में रहने वाले लोग हिंदुस्तानी हैं। इस पर भारतीय और हिंदुस्तानी होने पर बहस छिड़ गई थी।

उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मोहन भागवत ने सही कहा था कि हिंदुस्तान में रहने वाले लोग हिंदुस्तानी ही हैं। उद्धव ने कहा कि मेरे पिता बाला साहेब के भी विचार पर हिंदुस्तान को लेकर यही थे कि हिंदुस्तान में रहने वाले लोग हिंदुस्तानी होते हैं।
गत दस अगस्त को मोहन भागवत ने कहा था कि जब अमेरिका में रहने वाले लोग अमेरीकी, इंग्लेंड में रहने वाले लोग इंग्लिश होते हैं तो हिंदुस्तान में रहने वाले लोग हिंदुस्तानी कैसे नहीं हो सकते। इसके बाद सवाल विभिन्न संस्कृतियों व धर्म संकट का उठने लगा था। गौरतलब है कि भारत में विभिन्न संस्कृतियों और विभिन्न धर्म के समुदाय निवास करते हैं। ऐसे में भागवत के हिंदुवादी बयान ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है कि देश में रहने वाले लोग हिंदुस्तानी हैं या भारतीय।












Click it and Unblock the Notifications