'सामना' में फिर भाजपा का उद्धव से सामना
मुंबई। विधानसभा चुनाव परिणाम में शिवसेना को उम्मीद से कम सीट मिलने पर भी भाजपा के लिए उद्धव ठाकरे के तल्ख तेवर कम नहीं हुए हैं। शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी मुखपत्र में एक लेख में भाजपा पर जमकर शब्दबाण छोड़े हैं। भाजपा पर अप्रत्यक्ष तीखा वार करते हुए उद्धव ने कहा है कि महाराष्ट्र में इस बार भी किसी एक दल को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला है।

उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जो लोग विजयी बिगुल बजाना चाहते हैं वह आनंदपूर्वक बिगुल बजाएं। अखंड महाराष्ट्र का स्वप्न विजयी नहीं हुआ। शिवसेना ने लेख में आगे कहा है कि अंखडता के लिेए और दिल्ली के सामने न झुकने के लिए हमने अकेले ही संघर्ष किया है। हमारी पार्टी चाहती है कि मुंबई महत्व बना रहे।
शिवसेना ने कहा पूरे देश में मुंबई का महत्व बना रहना चाहिए। साथ ही महाराष्ट्र-दिल्ली के सामने दंडवत करने मजबूर न हो और पूरे देश में मुंबई का महत्व बना रहे।
शिवसेना ने मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा है कि पीएम मोदी समेत, केंद्र की पूरी सरकार ही नहीं बल्कि दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस मदमस्त सत्ताधारियों में शामिल हैं। इनके सामने स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। ऐसे में दो मदमस्त सत्ताधारियों के सामने संघर्ष करते हुए शिवसेना ने जो लक्ष्य हासिल किया है वह महत्व रखता है।
आगे शिवसेना ने कहा कि पंचकोणीय मुकाबले की वजह से वोटों का बंटवारा हुआ और इस वोट बंटवारे का फायदा भाजपा, कांग्रेस, एनसीपी को हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications