महाराष्ट्र चुनावों पर नहीं पाक को जवाब देने में ध्यान दीजिए पीएम मोदी
मुंबई। पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से गोलीबारी जारी है इस गोलीबारी में अभी तक कई नागरियों के मारे जाने की भी खबर है हालात इतने तनाव पूर्ण हैं कि भारत और पाकिस्तान दोनो और से फायरिंग में दोनो तरफ के नागरिक मारे जा रहे हैं। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री से हर एक नागरिक को तो कम से कम यही उम्मीद तो होगी ही कि पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे सीमा नियमों के उल्लंघन पर प्रधानमंत्री क्यों नहीं बोल रहे।

इन्हीं सवालों के बीच शिवसेना ने पाकिस्तान के हमलों पर चुप्पी पर करारा प्रहार किया है। शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि 'महाराष्ट्र तो इंतजार कर लेगा, मोदी जी यह समय तो पाकिस्तान को जवाब देने का है'।
उद्धव ठाकर ने संपादकीय में 56 इंच के सीने के दावे पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया है कि यह छप्पन इंच का सीना देश को सुरक्षित करने के लिए है या पाकिस्तान को जवाब देने के लिए।
ठीक इसी तरह पाकिस्तान की ओर से सीजफायर पर मोदी की चुप्पी की कड़ी आलोचना कांग्रेस ने भी की है। कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से सीमा उल्लंघन और गोलीबारी मेें नागरिक मारे जा रहे हैं और प्रधानमंत्री चुप हैं।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications