'खच्चरों को पछाड़ तेज रफ्तार से दौड़ रहे भगवा घोड़े'
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना-भाजपा के विवाद के बीच उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में स्थिति अच्छी है। उन्होंने कहा कि शिवसेना औऱ भाजपा के घोड़े तेजी से दौड़ रहे हैं। यह घोड़े कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खच्चरों से रुक नहीं सकते।

उद्धव ने कहा कि यह घोड़े बहुत तेजी से दौड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में हमारी स्थिति अच्छी है। दरअसल, यह बातें ठाकरे ने सामना में छपे एक लेख में कही हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा और शिवसेना के घोड़े अच्छी तेजी से दौड़ रहे हैं इनके सामने कांग्रेस और एनसीपी के खच्चरों का कोई महत्व नहीं है।
मीडिया में कुछ लोग गठबंधन टूटने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गठबंध टूट जाता तो यह खबर थी लेकिन बचा रहा इसलिए यह खबर नहीं है।
ठाकरे ने मुखपत्र सामना में कहा कि मीडिया अब सट्टेबाजी का अंग बन गया है। गठबंधन के लिए भी सौ से पांचसौ करोड़ रुपए की सट्टेबाजी लगी है।












Click it and Unblock the Notifications