VIDEO: अमिताभ बच्चन के बंगले के पास खड़ी 3 कारों में रहस्यमयी तरीके से लगी आग, सभी जलकर खाक
इस रहस्यमयी तरीके से लगी आग की फिलहाल छानबीन की जा रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग अपने आप लगी या फिर किसी ने लगाई है।
मुंबई। सोमवार को दोपहर बाद उस समय सभी हैरान रह गए, जब मुंबई के जुहू में अमिताभ बच्चन के बंगले के पास खड़ी एक के बाद एक तीन कारों में आग लग गई। किसी को यह पता नहीं है कि यह आग कैसे लगी। इस रहस्यमयी तरीके से लगी आग की फिलहाल छानबीन की जा रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग अपने आप लगी या फिर किसी ने लगाई है। यह आग केलावानी मास्तुरी कुंदानगर मनहरलाल गर्ल्स हॉस्टल के पास लगी थी। यह हॉस्टल पारुलेकर रोड पर स्थित है, जो उत्पल शांघवी स्कूल के ठीक सामने है। आपको बता दें कि इसी एरिया में जुहू पीवीआर और अमिताभ बच्चन का बंगला 'प्रतीक्षा' भी है।

कारों में लगी इस आग का की लोगों ने वीडियो भी बनाया। इन्हीं में से एक शख्स ने यह वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया, जो अब लगातार वायरल हो रहा है। आग लगने की इस घटना में कोई भी न तो घायल हुआ है न ही किसी की जान गई है। इस आग की शुरुआत कत्थई रंग की टाटा इंडिका से हुई। आग लगने के करीब 10 मिनट में ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जबकि फायर ब्रिगेड को पहुंचने में 15 मिनट का समय लग गया। वहां पर एक फायर ब्रिगेड इंजन पानी के एक टैंकर से साथ पहुंचा था। ये भी पढ़ें- मुलायम के प्रतीक के पास भी नहीं ऐसी कारें, शताब्दी से भी तेज चलाने पर जब्त
जिस शख्स ने वीडियो बनाया उसने यह भी दिखाने की कोशिश की है कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी किसी आग से तुरंत निपटने के लिए तैयार नहीं रहते हैं। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें पाइप को खोलने में बहुत समय लग गया। पहला पाइप तो खुला भी नहीं, फिर उन्होंने दूसरा पाइप खोला। वह एक अन्य कर्मचारी को यही समझ नहीं आ रहा था कि पाइप को जोड़ना कैसे है। इस आग में जली कारें इंडिका, होंडा सिटी और स्कोडा ऑक्टेविया हैं, जो पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। हालांकि, इस आग में एक हुंडई आई10 की डिग्गी के तरफ का हिस्सा भी जल गया, लेकिन बाकी कार को सही सलामत बचा लिया गया।
Fire nr PVR juhu. Police arrvd in 5 min, Fire Brigd in 15min. Aftr arrvng fire equip was nt wrkng @timesofindia @RidlrMUM @MumbaiMirror pic.twitter.com/AORDh9rT0y
— Viranchi Purohit (@biranji) February 27, 2017
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications