बेटे का गम दूर करने के लिए सड़क के गड्ढ़ों को भरता है ये सब्जीवाला

मुंबई। मुंबई जैसे हाई क्लास सिटी में भी सड़कों पर गड्ढे दिखना आम बात हैं। इन गड्ढ़ों की वजह से कई बात भयानक सड़क हादसे हो जाते हैं। लोगों को अपनों को खोना पड़ता है। ऐसे में एक शख्स ऐसा भी है जो सड़क पर इन गड्ढ़ों को देखकर तुरंत भरने लग जाता है। पेशे से सब्जी बेचने वाला ये सख्स जहां भी सड़क किनारे या आसपास कोई गड्ढा देखता है तो उसे भरने लग जाता है। उनके इस काम को देखकर कई लोग उन्‍हें पागल कहते हैं तो कईयों को उनका ये काम अजीब लगता है। मुंबई से जुड़ी हर खबर

pothole

लेकिन हम आपको बताते हैं उसके पीछे की असली वजह। दरअसल दादाराव भिलोरे सड़क के गड्ढों को भरने के बहाने अपने 16 साल के बेटे प्रकाश की मौत से बने घावों को भरने की कोशिश करते हैं। उनके बेटे की मौत नगर निगम अधिकारियों और एक प्राइवेट कंपनी द्वारा खोदे गए गड्ढे की वजह से हुई थी।

इस हादसे के बाद से वो जब भी सड़क पर गड्ढ़ें देखते हैं उसे भरने लगते हैं। 46 साल के भिलोर अब तक सैकड़ों गड्ढें भर चुके हैं। जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो मेरे बेटे के साथ वो नहीं चाहते कि किसी और के साथ हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+