Pushpa-2 की स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध स्प्रे, 15 मिनट रोकनी पड़ी फिल्म, लोगों को आने लगी उल्टी

Pushpa-2: अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा की दूसरी सीरीजी पुष्पा-2 रिलीज हो चुकी है। अल्लू अर्जुन के फैंस में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यह उत्साह सिनेमा हॉल में फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान भी देखने को मिली। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी थिएटर में व्यवधान देखने को मिला।

स्क्रीनिंग के दौरान यहां मौजूद एक दर्शक ने बताया कि फिल्म को बीच में तकरीबन 15-20 मिनट तक के लिए रोकना पड़ा। दरअसल फिल्म में इंटरवल के बाद एक दर्शक ने थिएटर में संदिग्ध स्प्रे की शिकायत की, जिसकी वजह से लोगों को खांसी आने लगी, गले में जलन होने लगी। यही नहीं कुछ लोगों को उल्टी तक आने लगी।

pushpa-2

फिल्म देखने के लिए पहुंचे दीन दयाल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम इंटरवल के दौरान बाहर आए, लेकिन जब वापस अंदर गए तो ऐसा लगा कि किस ने कोई स्प्रे छिड़क दिया है, जिसकी वजह से लोगों को खांसी आने लगी। जिसकी वजह से शो को 10 मिनट के लिए रोक दिया गया। पुलिस ने हर किसी की चेकिंग की।

एक और दर्शक रमजान ने बताया कि हम इंटरवल के बाद जैसे ही थिएटर के भीतर गए, लोग खांसने लगे। हम बाथरूम गए और वहां उल्टी आने लगी। स्प्रे की दुर्गंध तकरीबन 15-20 मिनट तक रही। इसके बाद फिल्म फिर से शुरू हुई। इस दौरान पुलिस थिएटर के अंदर आई और जांच शुरू की।

बता दें कि फिल्म के प्रीमियर के दौरान 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि एक बच्चे को भगदड़ में चोट आई।

हैदराबाद सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में एक केस दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर शिकायत दर्ज की गई है, हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस स्थिति के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+