गर्लफ्रेंड के इंकार पर ब्वॉयफ्रेंड ने खोया आपा, उठाया खौफनाक कदम
पूनम ने अपने परिवार की नामर्जी होने के चलते विजय से रिश्ते को खत्म करने की बात कही थी, जिस पर दोनों में बात बढ़ गई और विजय ने इसकी हत्या कर दी।
ठाणे। 30 साल की एक इंजीनियर की उसके ही ब्वॉयफ्रेंड ने गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों तीन साल से साथ रह रहे थे लेकिन अब लड़की इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी। इसी बात पर उसका ब्वॉयफ्रेंड आग-बबूला हो गया और स्कार्फ से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। ठाणे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका पूनम पुण्यकर सॉफ्टवेयर इंजनियर थी और मूल रूप से नासिक की रहने वाली थी। ठाणे के बदलापुर में रहकर मुंबई की एक आईटी फर्म में नौकरी कर रही थी। वह तीन साल से बदलापुर में रह रही थी। वह वहां विजय संजय झरखड के साथ लिव इन में रहती थी। विजय मोबाइल रिपेयर का काम करता है। ठाणे पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को दोनों के बीच अपने रिश्ते को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद विजय ने पूनम की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पूनम ने अपने परिवार की नामर्जी होने के चलते विजय से रिश्ते को खत्म करने की बात कही थी, जिस पर दोनों में बात बढ़ गई।
22 साल के विजय ने पूनम की हत्या के बाद मकान का दरवाजा बंद कर अपने एक दोस्त के घर पहुंचा और उसे पूनम की हत्या कर देने की बात बताई। इसी दोस्त ने पुलिस को सूचना दी और उसे गिरफ्तार किया। विजय ने पुलिस को बताया कि उसके और पूनम के रिश्ते के बारे में इसके परिवार को पता चलने के बाद पूनम उससे रिश्ता खत्म करना चाहती थी, जबकि वो पूनम के साथ ही रहना चाहता था। इसको लेकर दोनों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। विजय ने बताया कि पूनम अच्छा कमाती थी और उसके काफी खर्च वही उठाती थी। गुरूवार को पुलिस ने विजय को कोर्ट मे पेश किया।
पढ़ें- लेस्बियन बेटी को 'सबक सिखाने के लिए' बाप ने किया रेप, कोर्ट ने 21 साल के लिए भेजा जेल












Click it and Unblock the Notifications