मुंबई: पहली बार वाशरूम में नल से गिरा सांप, देखकर सबके उड़े होश
नल से सांप गिरने के बाद इलाके में दहशत। नगरपालिका पर लापरवाही करने के आरोप।
कल्याण। मुंबई के कल्याण इलाके में एक घर के वाशरूम में नल से अचानक सांप निकल आया। सांप देखकर पानी भर रही महिला के होश उड़ गए। हालांकि इस इलाके में नल से छोटे-मोटे कीड़े गिरते रहते हैं लेकिन यह पहली बार है जब नल से सांप गिरा है।

वाशरूम में नल से पहली बार गिरा सांप
कल्याण के गवली इलाके में एक महिला वाशरूम में बाल्टी में पानी भर रही थी। तभी उनको बाल्टी में सांप दिखा। महिला तुरंत वाशरूम से भागीं।
कल्याण इलाके के निवासियों का कहना है कि पहले भी मानसून के सीजन में नल से कीड़े मकौड़े गिरते रहे हैं लेकिन पहली बार नल से सांप गिरने की घटना हुई है। इससे इलाके के लोग सकते में हैं।
नगरपालिका पर लगाए महिला ने आरोप
महिला का कहना है कि कल्याण-डोंबिवली नगरपालिका की लापरवाही की वजह से सांप, नल में घुस गया। महिला ने कहा कि टूटे हुए पाइपलाइन में कहीं से सांप अंदर आया होगा।
लेकिन नगरपालिका ने महिला के आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि सांप, घर की छत पर रखी टंकी से नल के अंदर घुसा था।
सांप गिरने के बाद जागी नगरपालिका
नल से सांप गिरने की सूचना के बाद नगरपालिका जागी है और अब वह पाइपलाइन के छेदों को भरने का काम कर रही है ताकि भविष्य में फिर कोई सांप किसी घर की नल से न टपक पड़े।
वाटर डिपार्टमेंट के इंजीनियर का कहना है कि उनकी टीम ने जो रिपोर्ट सौंपी है उसके अनुसार यह संदेह है कि सांप, घर के छत पर लगे टैंक के जरिए नल में घुसा होगा।
महिला के परिवार ने इंजीनियर की इस बात पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि टैंक में पानी भी तो नगरपालिका ही भेजती है। वाशरूम में नल से इस तरह सांप के गिरने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications