श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी के बारे में रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के पिता ने जानिए क्या कहा?

श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी के बारे में रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के पिता ने जानिए क्या कहा?

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपना 34वां जन्मदिन मनाया है। इस जन्मदिन के मौके पर श्रद्धा कपूर के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ और उनके परिवार वाले भी दिखें। श्रद्धा कपूर के बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों और वीडियो में वो रोहन श्रेष्ठ के साथ दिख रही हैं। एक वीडियो में श्रद्धा और रोहन साथ में डांस करते दिख रहे हैं। इस बीच कुछ दिनों से खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर और रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ शादी करने वाले हैं। इन दोनों कपल की शादी के बारे में रोहन श्रेष्ठ के पिता ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

श्रद्धा की शादी के बारे में क्या बोले रोहन के पिता?

श्रद्धा की शादी के बारे में क्या बोले रोहन के पिता?

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की तस्वीर वायरल होने के बाद प्रशंसक उनकी शादी की खबर सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठ ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि दोनों लवबर्ड्स कब शादी करना चाहते हैं ये उनका फैसला होगा। हमारी तरफ से कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं।

'जिंदगी उनकी है, फैसला भी उनका ही है...'

'जिंदगी उनकी है, फैसला भी उनका ही है...'

रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ ने कहा, जहां तक मुझे पता है श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ, दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। इसके अलावा मुंबई जुहू में उनके कई कॉमन फ्रेंड हैं। वो दोनों प्रोफेशनली जिंदगी में इतना अच्छा काम कर रहे हैं। इसलिए उनका कोई भी फैसला हो हम हमें मंजूर होगा। जिंदगी उनकी है, इसलिए फैसला भी उनका ही होना चाहिए। वो दोनों एक समझदार और परिपक्व हैं।

'अगर वो दोनों शादी के लिए तैयार हैं तो हमारी रजामंदी है'

'अगर वो दोनों शादी के लिए तैयार हैं तो हमारी रजामंदी है'

रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ ने मजाकिया ढंग से कहा, "अगर वे एक-दूसरे से शादी करने का फैसला करते हैं, तो मैं खुशी-खुशी उनके लिए सब कुछ करूंगा। 'आपत्ति' जैसे शब्द मेरे शब्दकोष में मौजूद नहीं है।"

श्रद्धा कपूर ने अपनी जन्मदिन की पार्टी मालदीव में बीच साइड पर होस्ट की थी। सामने आई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा दोनों एक-दूसरे के साथ डांस कर रहे थे। इस पार्टी वीडियो में श्रद्धा के फ्रेंड्स और उनके कजिन्स भी नजर आ रहे हैं। श्रद्धा ने इन दौरान फ्लोरल स्ट्रैप ड्रेस पहनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+