भाजपा दुश्मन ही नहीं कौवा भी है जो उड़ गयाः उद्धव
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा का गठबंध टूटने के बाद शिवसेना ने इसका ठीकरा साफ तौर पर भाजपा पर फोड़ दिया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भी भाजपा पर कटाक्ष किया है। सामना में छपे संपादकीय में शिवसेना ने कहा है कि भाजपा महाराष्ट्र के लिए कौवे जैसी है। पितृपक्ष में कौवों को उड़ना था तो वह उड़ गए।

महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी का 25 साल पुराना गठबंधन टूट गया है। इसके बाद शिवसेना ने नहीं चाहती कि गठबंधन टूटने का असर उस पर सीधे तौर पर पड़े इसलिए भाजपा को इसके लिए जिम्मेदार बताने का प्रयास किया जा रहा है।
उद्धव ठाकरे ने सामना में लिखा है कि विचारों की मजबूती से बंधी शिवसेना-भाजपा का गठबंधन दुर्भाग्य से टूट गया। हालांकि हमने गठबंधन को बनाए रखने के लिए अंतिम वक्त तक कोशिश की थी। उन्होंने लेख में भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा महाराष्ट्र की शत्रु है। महाराष्ट्र धाराशाई हुआ तो इतिहास माफ नहीं करेगा। उद्धव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा है कि पितृ पक्ष खत्म हो चुका है और पितृपक्ष के कौवे उड़ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications