शिवसेना की हेमांगी वर्लीकर बनीं मुंबई की डिप्टी मेयर
शो ऑफ हैंड्स में भाजपा ने शिवसेना के उम्मीदवार का साथ दिया। जिससे आसानी से शिवसेना के मेयर और डिप्टी मेयर चुन लिए गए।
मुंबई। शिवसेना के विश्वनाथ पांडुरंग महादेश्वर बृहमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के नए मेयर चुने गए है। महादेश्वर बीजेपी के समर्थन से मुंबई के नए मेयर चुने गए। उन्होंने कांग्रेस ने विट्ठल लोखारे को हराया। वहीं शिवसेना की हेमांगी वर्लीकर डिप्टी मेयर चुनी गई हैं। शो ऑफ हैंड्स में भाजपा ने शिवसेना के उम्मीदवार का साथ दिया। जिससे आसानी से शिवसेना के मेयर और डिप्टी मेयर चुन लिए गए।

227 पार्षदों में से 218 ने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भाग लिया। शिवसेना के विश्वनाथ पांडुरंग महादेश्वर को मेयर के लिए 171 वोट मिले जबकि उनसे हारने वाले कांग्रेस के विट्ठल लोखारे को महज 31 वोट मिले। डिप्टी मेयर के लिए शिवसेना की हेमांगी वर्लीकर को 166 वोट मिले। बीएमसी चुनावों में 31 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने विट्ठल लोखारे को मेयर चुनाव में खड़ा किया था। समाजवादी पार्टी के छह पार्षद चुनाव से अलग रहे। वहीं मनसे भी चुनाव से दूर रही।

इससे पहले बीजेपी ने फैसला किया था कि वह मेयर पद के चुनाव में नहीं लड़ेगी। बीते माह हुए बीएमसी चुनाव में 227 सदस्यीय महानगरपालिका में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। इस चुनाव में शिवसेना को सबसे ज्यादा 84 सीटें मिलीं और वो सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसके बाद शिवसेना से दो पार्टी कम भाजपा को 82 सीटें मिली।












Click it and Unblock the Notifications