EXIT POLL के बाद शिवसेना का यू-टर्न, कहा कोई कटुता नहीं रहनी चाहिए

मुंबई। महाराष्ट्र में चुनाव खत्म हो चुके है। चुनाव के बाद एग्जिट पोल भी आ चुके है। चुनावी एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा को पूर्ण बहुमत की ओर दिखाया गया।अलग-अलग एग्जिट पोल में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि चुनाव से पहले 25 सालों की दोस्ती तोड़ चुकी शिवसेना एक बार फिर से भाजपा से दोस्ती कर सकती है। माना जा रहा है कि एग्जिट पोल के नतीजों से घबराई शिवसेना फिर से भाजपा का दामन थाम सकती है।

shiv sena

शिवसेना ने अपने पूर्व भगवा सहयोगी दल के साथ संभावित सुलह का संकेत दिया है। शिवसेना की ओर से संकेत दिए जा रहे हैं। शिवसेना की ओर से बयान आया है कि अब और कटुता नहीं रहनी चाहिए।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना' जो अब तक भाजपा के खिलाफ जहर उगलती रही उसी सामना के एक संपादकीय में कहा जा रहा है कि अब और बहस या कटुता की कोई जरूरत नहीं है। दिल टूट गए हैं, हालांकि टूटे हुए दिल को जोड़ना मुश्किल है।

सामना में लिखा गया है कि महाराष्ट्र को स्थिरता और शांति की जरूरत है। आपको बता दें कि लगभग सभी एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया गया है कि 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। वहीं दूसरा स्थान शिवसेना को दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+