शिवसेना के मंच पर जोशी का अपमान, मंच छोड़कर भागे

रैली में आए लोग शिवसेना के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ता देख उन्हें मंच छोड़कर बीच में ही जाना पड़ा। दरअसल रैली में शामिल होने आए मनोहर जोशी ने मंच से शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रुप से हमला करने लगे।
उद्धव के खिलाप बोलते हुए जोशी ने कहा कि अगर बाला साहब जिंदा होते और अगर सरकार ने उनके पिता के स्मारक के निर्माण में विलंब किया होता तो वह सरकार गिरा देते। अपने नेता के खिलाफ ये सब बाते सुनकर लोगों का गुस्सा फूट गया। हलांकि जोशी ये कहते रहे कि वह उद्धव की आलोचना नहीं कर रहे हैं बल्कि केवल उनके और उनके पिता के काम करने के तरीके का अंतर बता रहे हैं, लेकिन लोग नहीं माने और उनके खिलाफ हाय, हाय के नारे लगाते रहे। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही शिवसेना नेता मनोहर जोशी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी, जिसके बाद से उनकी आलोचना शुरु हो गई थी।
ऐसे में लोगों के मन में उनके लिए नाराजगी बढ़ती जा रही थी। जब शिवसेना कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके मुंह ने अपने नेता की आलोचना सुनी तो उनके खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी।लोगों की इस बावना को देखकर और अपनी आलोचना सुनकर मनोहर जोेशी को रैली बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। इतना ही नहीं मनोहर जोशी ने एनसीपी नेता शरद पवार से मुलाकात की थी जिसके बाद से उनकी आलोचना भी हो रही है.












Click it and Unblock the Notifications