देवेंद्र फड़नवीस की सरकार को नहीं गिराएंगे हम
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी टिप्पणी से हलचल मचाने वाले शरद पवार ने अपने बयान पर यू टर्न ले लिया है। शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए। जिसके बाद राजनीतिक गलियारे से लेकर समाज तक में यह कयास लगाए जा रहे थे महाराष्ट्र में फिर से चुनाव हो सकते हैं।

लेकिन अब शरद पवार ने कहा है कि हम महाराष्ट्र को नहीं गिरने देंगे। राज्य में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार गिराना उनकी मंशा नहीं है। शरद पवार बुधवार को एनसीपी नेताओं की दो दिवसीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
पवार ने कहा कि कल मेरे द्वारा दिए गए मध्यावधि चुनाव को लेकर बयान के बाद जो तस्वीर पेश की गई है वह अतिरंजित है। उन्होंने कहा कि हमें जनता ने विपक्ष में बैठने का जनाधार दिया है। हम हर उस मुद्दे पर आगे आएंगे जो जनहित में होगा।












Click it and Unblock the Notifications