शरद पवार ने कहा भाजपा की प्राथमिकता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना

शरद पवार ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने मुद्दों से भटक गई है। नरेंद्र मोदी की हवा की बात कर सिर्फ भाजपा मोदी को प्रधानमात्री बनाने का ही सपना देख रही है। शरद ने भाजपा पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके शासन काल में उत्तर प्रदेश में बाबारी मस्जिद टूटी और गुजरात में गोधरा कांड हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के सभी विकास के दावे पूरी तरह से झूठे और खोखले हैं।
जैसे-जैसे 16 मई का दिन नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे नेताओं के भाषणों में भी अन्य लोगों का जिक्र बढ़ गया है। चुनाव प्रचार से पहले उममीद जताई जा रही थी कि शरद पवार भाजपा में शामिल हो सकते ळैं लेकिन एक बार फिर से शरद ने अपने इरादों को साफ कर दिया है। शरद ने बताया कि सबसे ज्यादा दंगे भाजपा के ही शासनकाल में हुए हैं। भाजपा ने लोगाें काे जोड़ने का नहीं बल्कि तोड़ने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications