फिर ज़ुबान से फिसले पाटिल, रेप का भी बता डाला समय
मुंबई। महाराष्ट्र का चुनावी घमासान चरम पर है। ऐसे में सभी दलों पर दबाव बढ़ रहा है। पर अब यह दबाव और तनाव नेताओं की ऊलजलूल हरकतों और बेतुके बयान में नज़र आने लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री आरआर पाटिल पर तो चुनावी टेंशन इतनी ज़्यादा हो गई है कि वे लोगों को रेप करने का भी सही गलत टाइम बताते फिर रहे हैं। बेशर्मी की हद तो तब हुई जब पाटिल ने अपनी बात पर माफी मांगने की बजाय यह कहकर टाल दिया कि वे मज़ाक कर रहे थे।

चुनाव के बाद करना चाहिए था बलात्कार - पाटिल
पाटिल ने महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली में कहा कि बलात्कार के आरोपी एमएनएस उम्मीदवार अगर चुनाव के बाद बलात्कार करते तो फायदे में रहते। पाटिल इससे पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।
दरअसल पाटिल ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह विवादित टिप्पणी की। पाटिल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'एमएनएस उम्मीदवार सुधाकर खाड़े के समर्थक मेरे पास आए और अपना समर्थन देने की बात कही। मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हो, तो उन्होंने बताया कि उनका उम्मीदवार रेप के मामले में जेल में बंद है।'
न मांगी माफी, न शर्मिंदगी
पाटिल को अपने कहे पर कोई पछतावा नहीं है। बात बढ़ती देख सफाई देते हुए उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्होंने यह बात मजाक में कही थी। गौरतलब है कि 2008 में मुंबई अटैक के समय तब महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहते हुए पाटिल ने भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने इस आतंकी हमले पर कहा था, 'आतंकवादी तो पांच हजार लोगों को मारने की योजना बनाकर आए थे, हमने कितने कम लोगों को मरने दिया। इतने बड़े शहर में एकाध हादसा तो हो ही जाता है।'
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications