पूल किनारे लहंगे में सपना चौधरी ने किया 'ओ मेरे ढोलना' पर खूबसूरत डांस, Video मचा रहा है धमाल
पूल किनारे लहंगे में सपना चौधरी ने किया 'ओ मेरे ढोलना' पर खूबसूरत डांस, Video मचा रहा है धमाल
मुंबई, 17 जुलाई: हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और देसी क्वीन सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। सपना अपने देसी अवतार और अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस पर बिजलियां गिराती रहती हैं। इन दिनों उनके सपना के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बता दें कि हरियाणा से बॉलीवुड तक का सफर तय करना सपना के लिए आसान नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। आज सपना हर इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है।
Recommended Video

पूल किनारे किया 'ओ मेरे ढोलना' पर डांस
हाल ही में सपना चौधरी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया हैं। सपना चौधरी इस वीडियो में लहंगा पहने काफी खूबसूरत दिख रही हैं और वो किसी हरियाणवी गाने पर नहीं। बल्कि बॉलीवुड गाने 'ओ मेरे ढोलना' पर पूल किनारे डांस करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी गाने पर बेहतरीन एक्सप्रेशन दे रही हैं। स्विमिंग पूल किनारे डांस करते हुए उन्होंने अपने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
गुलाबी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही है सपना चौधरी
बता दें कि सपना चौधरी का ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। पूल के पास डांस कर रही सपना चौधरी गुलाबी रंग के लहंगे में बेहतरीन एक्सप्रेशन के साथ लाजवाब डांस कर रही हैं। उनके इस वीडियो पर अब तक हजारों की संख्या में लाइक व कमेंट आ चुके है। गौरतलब है कि सपना चौधरी एक गायिका, डांसर और अभिनेत्री है। खास तोर पर उनकी पहचान एक लोक गायिका की रही है, लेकिन टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद वह मुल्कगीर सतह पर मशहूर हो गई है।
वीडियो शेयर कर सपना चौधरी ने पति को दिया धन्यवाद
हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पति को धन्यवाद दिया है। इतना ही नहीं, सपना ने इंस्टाग्राम आकउंट पर आस्क मी क्वेश्चन का सेशन रखा। इस दौरान सपना ने उनके फैंस ने कई मजेदार सवाल पूछे। वहीं सपना ने फैंस के पूछे रह सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। देसी क्वीन सपना चौधरी ने सफेद रंग के पैंट सूट में Jind Akaisha Vats के पंजाबी गाने 'सोने दी पसंद' में अपनी अदाओं को दिखा रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- मेरे जीवन में आने के लिए धन्यवाद... पति @veersahuofficial। बता दें कि इस वीडियो को सपना के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications