अगर आपको ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत है तो सलमान खान को इस नंबर पर तुरंत लगाएं फोन

अगर किसी कोरोना मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है तो वह सलमान खान से संपर्क कर सकता है। जी हां, बुधवार को भाईजान ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने कोरोना मरीजों के लिए 500 ऑक्सीजन सांद्रकों की व्यवस्था की है।

मुंबई, 20 मई। अगर किसी कोरोना मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है तो वह सलमान खान से संपर्क कर सकता है। जी हां, बुधवार को भाईजान ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने कोरोना मरीजों के लिए (जिनका मुंबई में इलाज चल रहा है) 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की है। उन्होंने आगे कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए मरीजों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा और यह सेवा एकदम मुफ्त है।

सलमान ने जारी किया एमर्जेंसी नंबर

सलमान ने जारी किया एमर्जेंसी नंबर

इसके अलावा सलमान खान ने कोरोना मरीजों के लिए एक आपातकालीन नंबर भी जारी किया है। जिसपर कॉल करके ऑक्सीजन सांद्रक की मांग की जा सकती है। इसके अलावा सलमान खान ने अपने फैंस से कहा कि यदि उन्हें ऑक्सीनज सांद्रक की जरूरत है वह उन्हें सोशल मीडिया पर टैग कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, 'हमारे 500 ऑक्सीजन सांद्रक मुंबई पहुंच चुके हैं। जिन मरीजों को इसकी जरूरत है वह हमें 8451869785 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप डीएम के साथ मुझे भी टैग कर सकते हैं। हम आपको मुफ्त में ये सांद्रक उपलब्ध कराएंगे, इनका इस्तेमाल करने के बाद कृपया इन्हें वापस लौटा दें।'

राधे की सफलता का जश्न मना रहे सल्लू भाई

राधे की सफलता का जश्न मना रहे सल्लू भाई

फिलहाल सलमान खान अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्डेट भाई की सफलता का जश्न मना रहे हैं। हालांकि फिल्म की पायरेडेट कॉपी सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है, जिसको लेकर जी इंटरटेन्मेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 59,920 कमा लिये हैं। कोरोना के कारण फिल्म को त्रिपुरा के केवल तीन सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज करने की अनुमति मिली है। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा अहम भूमिका में हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+