बीजेपी विधायक का शिवसेना पर आरोप, सचिन वाजे के ठाकरे परिवार में इस शख्स से थे डायरेक्ट लिंक

मुंबई। मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री से भरी गाड़ी मिलने के मामले में अब खूब सियासत हो रही है। इस मामले को लेकर शिवसेना की सरकार लगातार सवालों के घेरे में है। सोमवार को पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को भी मुंबई पुलिस से सस्पेंड कर दिया गया। इस निलंबन के बाद बीजेपी ने शिवसेना को और ज्यादा घेरना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र बीजेपी के विधायक नितेश राणे ने कहा है कि सचिन वाजे के आदित्य ठाकरे के चचेरे भाई से सीधे लिंक थे। नितेश राणे ने कहा है कि सचिन वाजे और वरुण सरदेसाई (आदित्य ठाकरे के चचेरे भाई) आईपीएल में सट्टेबाजी में भी हिस्सेदार रहे हैं।

Recommended Video

    IPL सट्टेबाजी से जुड़े है Sachin Waze के तार, बीजेपी नेता नितेश राणे ने लगाया आरोप | वनइंडिया हिंदी
    Sachin Vaze

    सचिन वाजे ने सट्टेबाजों को किया है ब्लैकमेल- नितेश राणे

    सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नितेश राणे ने कहा कि सचिन वाजे और वरुण सरदेसाई दोनों मिलकर आईपीएल में सट्टेबाजों को ब्लैकमेल करने का काम करते थे। नितेश राणे ने आरोप लगाया है कि जब आईपीएल आता है तो सचिन वाजे और वरुण सरदेसाई मिलकर सट्टेबाजों को ब्लैकमेल करते हैं। सचिन वाजे सट्टेबाजों से कहते हैं कि अगर तुम गिरफ्तारी से बचना चाहते हो तो 1.5 करोड़ रुपए हमें दे दो, मैं छापा नहीं मागूंगा। आपको बता दें कि एंटीलिया केस में सचिन वाजे को NIA ने गिरफ्तार किया था।

    शिवसेना की यूथ विंग के महासचिव हैं वरुण!

    नितेश राणे ने ये भी दावा किया है कि वरुण सरदेसाई ना सिर्फ आदित्य ठाकरे के चचेरे भाई हैं बल्कि वो शिवसेना की यूथ विंग के महासचिव भी हैं। नितेश राणे ने आरोप लगाया है कि मुंबई के एक सट्टेबाज को सचिन वाजे ने फोन करके सट्टेबाजी के केस से बचाने के लिए डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी थी। साथ ही वरुण चक्रवर्ती से पूछा था कि इसमें उनका कितना हिस्सा है?

    इन आरोपों के साथ नितेश राणे ने ये मांग की है कि NIA वरूण सरदेसाई और सचिन वाजे के बीच हुई बातचीत की भी जांच करे। इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए। सचिन वाजे की सीडीआर रिपोर्ट, वॉट्सअप कॉल की रिपोर्ट, वाजे और वरूण सरदेसाई के बीच हुई बातचीत, इन सबकी जांच होनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+