मुंबई: वडाला स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आने वाला ही था शख्स, RPF कांस्टेबल ने बचाई ऐसे जान, Video

मुंबई, 13 मार्च: जिंदगी अनमोल है, लेकिन कभी-कभी इस बात को भूलकर लोग ऐसी गलती कर बैठते है, जिसका खामियाजा उनको और उनके परिवार को उठाना पड़ता है। सैकड़ों वीडियोज के सामने के बाद भी लोग अपनी गलति नहीं सुधार रहे हैं। लोग चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने की अपनी गंदी आदतों के बाज नहीं आ रहे हैं, ऐसे में एक जरा की चूक आपकी जान पर आफत ला सकती है, ऐसा ही कुछ रविवार को मुंबई के वडाला स्टेशन पर देखने को मिला, जहां चलती ट्रेन से एक यात्री उतर रहा था, जिसके बाद उसका पैर फिसला और गाड़ी के नीचे आने ही वाला था, जिसको वहां देवदूत बनकर आए आरपीएफ सिपाही ने बचा लिया।

RPF constable saved life

घटना का एक वीडियो सेंट्रल रेलवे पीआरओ ने साझा किया है, जानकारी के मुताबिक रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सिपाही नेत्रपाल सिंह ने रविवार को वडाला स्टेशन पर एक यात्री को प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में गिरने से रोका और उसकी जान बचा ली।

सामने आए हादसे के इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे, अगर जरा सी भी देरी होती तो शख्स की जान जा सकती थी। वीडियो में देख सकते हैं कि ट्रेन तेजी में है और एक यात्री चलती ट्रेन से उतर गया है। जैसे ही उसने ट्रेन से निकलने के लिए प्लेटफॉर्म पर कदम बढ़ाया, उसका पैर फिसल गया और वो नीचे गिर गया, लेकिन गनीमत रही है कि वहां मुस्तैद आरपीएफ के जवान ने उसे वहां से खींच लिया वरना वो यात्री ट्रेन के नीच आ सकता था।

हालांकि ऐसा हादसा पहली बार नहीं है। कई दफा ऐसी घटना हो चुकी है, लेकिन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। लोगों का ना अपनी और अपने परिवार की चिंता है। सबको इस बात की जानकारी है कि ऐसे ट्रेन से उतरना या चढ़ना जानलेवा हो सकता है, लेकिन फिर भी लोग गंभीर नजर नहीं आते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+