NCP Crisis Maharashtra: शरद पवार 82 के हो गए रिटायर क्यों नहीं होते-अजित, उम्र कोई मायने नहीं रखती-रोहित
maharashtra political crisis: भतीजे अजित पवार की बगावत के बाद शरद पवार ने कहा कि वे एनसीपी को फिर से खड़ा करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।
Sharad Pawar vs Ajit Pawar NCP Crisis: महाराष्ट्र में अजित पवार की बगावत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) बिखर गई है। एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार महाराष्ट्र एनडीए के खेमे में जाकर डिप्टी सीएम बन गए।
NCP सियासी ड्रामे के बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने शरद पवार की बढ़ती उम्र का जिक्र किया।

वहीं, शरद पवार के करीबी एनसीपी विधायक रोहित पवार ने कहा कि जब उन्होंने साल 2019 में राजनीति में प्रवेश किया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा, तो शरद पवार साहब 82 वर्ष के थे। हम में से अधिकांश उनके कारण चुने गए। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि उम्र ज्यादा मायने रखती है।
शरद पवार के बड़े भाई के पोते एनसीपी नेता रोहित पवार ने कहा कि ऐसा नहीं है कि चुनाव जीतने के लिए सिर्फ मौजूदा विधायकों की ज़रूरत है, इसके लिए उम्मीदवारों की ज़रूरत है।
उल्लेखनीय है कि अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता के सामने मुझे विलेन बनाया जा रहा है। मेरी गलती क्या है? शरद पवार आज भी मेरे भगवात हैं, मगर लोगों आप ही बताओं कि महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी में 58 साल में रिटायर होते हैं। भाजपा नेताओं की रिटायरमेंट की उम्र 75 साल है जबकि शरद पवार 82-83 साल के हो गए। अभी तक रिटायर नहीं हुए।
इधर, शरद पवार के सबसे करीबी एनसीपी एमएलसी एकनाथ खडसे कहते हैं कि मुझे लगता है कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह आने वाले समय में हमारे विधायकों और सांसदों को निर्वाचित होने में मदद करेगा। हम निश्चित रूप से जीत सकते हैं। जब बीजेपी दो से 300 तक जा सकती है, तो हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते?












Click it and Unblock the Notifications