महाराष्ट्र: दो अलग-अलग जगहों पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत कई घायल
मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर दो अलग-अलग जगहों पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। पहली सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह दोनों घटना सोमवार सुबह हुई। इस दुर्घटना की जानकारी कामशेत पुलिस ने दी है। इस सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के नामों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शवों को हिरासत में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर कामशेत पिंपोली गांव की सीमा पर सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मुंबई लेन पर ट्रक और जायलो कार की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें जायलो में सवार दो यात्रियों के मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दूसरी सड़क दुर्घटना कामशेत बोगदा के पास मुंबई से पुणे की ओर से आते समय हुई। कार ड्राइवर के नियंत्रण खो बैठने की वजह से दुर्घटना यह हुई। जिसकी वजह से कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों जगहों पर दुर्घटना के मद्दनेजर जांच की और शवों को हिरासत में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications