मुकेश अंबानी ने खरीदी देश की सबसे महंगी कार, उतनी कीमत में आ जाएंगी मारुति की यह 130 गाड़ियां

मुंबई, 04 फरवरी: भारत के सबसे अमीर लोगों में शुमार और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का कारों का शौक जगजाहिर है। ऐसे में अब उन्होंने नई रोल्स रॉयस एसयूवी खरीदी है, जो भारत की सबसे महंगी कारों में से एक है। आरटीओ के अधिकारियों की मानें तो यह देश में सबसे महंगी कार है, जितनी इस कार की कीमत में उतनी में मारुति की ब्रेजा 130 गाड़ियां आ जाएगी। मानें तो एक मारुति ब्रेजा की कीमत 10 लाख के करीब होती है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अंबानी की नई कार की कीमत क्या होगी?

देश में अब तक की सबसे महंगी कार

देश में अब तक की सबसे महंगी कार

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने एक अल्ट्रा-लक्जरी रोल्स रॉयस हैचबैक खरीदी है, जिसकी कीमत ₹ 13.14 करोड़ हैं। आरटीओ से मिली जानकारी के मुताबिक यह देश में अब तक की सबसे महंगी कार खरीद में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि रॉल्स रॉयस कलिनन पेट्रोल मॉडल कार का आरआईएल (RIL) ने 31 जनवरी को दक्षिण मुंबई के तारदेव आरटीओ में रजिस्ट्रेशन करवाया था।

कार का लिया एक स्पेशल नंबर

कार का लिया एक स्पेशल नंबर

साल 2018 में पहली बार लॉन्च होने पर कार का बेस्ड प्राइज ₹ 6.95 करोड़ था, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने कहा कि कस्टमाइज मॉडिफिकेशन से कार की कीमत में काफी इजाफा हो जाता है। आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि रिलायंस ने 2.5 टन से अधिक वजन वाली और 564 बीएचपी पावर की 12-सिलेंडर कार के लिए "टस्कन सन" रंग का विकल्प चुना है, और एक स्पेशल नंबर भी लिया है।

कार के लिए चुकाया ₹20 लाख का टैक्स

कार के लिए चुकाया ₹20 लाख का टैक्स

इस कार का रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी, 2037 तक वैध है, उसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ₹20 लाख का एकमुश्त टैक्स चुकाया है और रोड सेफ्टी टैक्स के लिए ₹40,000 का भुगतान किया है। आरटीओ के एक अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि यह भारत में खरीदी गई सबसे महंगी कारों में से एक हो सकती है।

वीआईपी नंबर के लिए ₹12 लाख किए खर्च

वीआईपी नंबर के लिए ₹12 लाख किए खर्च

इतना ही नहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने चेयरमैन की नई कार के वीआईपी नंबर के लिए ₹12 लाख का पेमेंट भी किया है। अधिकारियों ने कहा कि संख्या "0001" के साथ खत्म होती है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर एक वीआईपी नंबर की कीमत 4 लाख रुपए होती है, लेकिन मौजूदा सीरीज में चुने गए नंबर को पहले ही ले लिया गया था, इसलिए एक नई सीरीज शुरू करनी पड़ी।

अंबानी के पास तीसरा कलिनन मॉडल

अंबानी के पास तीसरा कलिनन मॉडल

रोल्स रॉयस Cullinan को 2018 में भारत में एक हैचबैक के रूप में लॉन्च किया गया था, जो पक्की और उबड़-खाबड़ दोनों सड़कों पर चलने में सक्षम है और यह अंबानी/आरआईएल गैरेज में तीसरा कलिनन मॉडल होगा। हालांकि कई और उद्योगपति और बॉलीवुड हस्तियां भी यही मॉडल चलाते हैं।

मुकेश अंबानी के पास टेस्ला कार भी

मुकेश अंबानी के पास टेस्ला कार भी

ब्रिटिश वेबसाइट के अनुसार Cullinan Rolls-Royce की पहली ऑल-टेरेन SUV है। RIL के गैरेज में कई महंगी लग्जरी कारें हैं। जिसमें टेस्ला भी शामिल हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी देश के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जिनके पास टेस्ला कार भी है। उनकी कार का मॉडल एस 100डी है, जिसे निजी स्तर पर इम्पोर्ट कराया गया था।

फोटो क्रेडिट: rollsroycemotorcars.com

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+