मुंबई: ऑपरेशन के लिए भर्ती मरीज की आंख के पास चूहे ने काटा, मचा हड़कंप

मुंबई, जून 23। मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित एक अस्पताल में भर्ती मरीज की आंख के पास चूहे ने काट लिया। ये घटना बीएमसी के द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल की है। अस्पताल के अधिकारियों ने खुद इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि मरीज को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अस्पताल की लापरवाही पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

Rat

अस्पताल में आंख की सर्जरी कराने आया था शख्स

जानकारी के मुताबिक, 24 साल के श्रीनिवास येलप्पा राजावाड़ी अस्पताल में अपनी आंख की सर्जरी कराने के लिए आए थे। सर्जरी हो भी गई थी और वो वार्ड में भर्ती थे। जिस सर्जरी वाली थोड़ा सा घाव था। वहीं चूहे ने काट लिया। इस घटना के बारे में येलप्पा के रिश्तेदार ने मीडिया को पूरी जानकारी दी।

मरीज का इलाज किया जा रहा है- अस्पताल की डीन

वहीं इस घटना की पुष्टि करते हुए अस्पताल की डीन डॉक्टर विद्या ठाकुर ने कहा है, "ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। मरीज का घाव सामान्य था, लेकिन फिर भी इसे टाला जा सकता था। इस घटना के बाद आंख को कोई खतरा नहीं है, लेकिन चोटों का इलाज हमारे यहां किया जा रहा है।" विद्या ठाकुर ने बताया कि जिस वॉर्ड में ये घटना हुई वो ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। अस्पताल की डीन का कहना है कि अस्पताल परिसर में लोग मना करने के बावजूद भी कूड़ा-कचरा फेंक देते हैं, जिसकी वजह से वहां चूहे बढ़ गए हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतेगा।

'अगर भाई को कुछ हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा'

येलप्पा की बहन ने इंडिया टुडे को बताया कि जब वो अपने भाई से मिलने के लिए अस्पताल गई तो देखा कि भाई की बाईं आंख पर गहरी चोट थी। मैंने अधिकारियों को इसके बारे में बताया। उसके बाद भाई को दूसरे बेड पर शिफ्ट किया गया और उसके घाव का इलाज किया गया। येलप्पा की बहन ने कहा कि उसकी हालत पहले से ही गंभीर है, ऐसे में अगर उसे कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+