महाराष्ट्रः ऐसा हुआ तो क्या होगा भाजपा-कांग्रेस का
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावी मैदान में एक नया भूचाल आया है। इस भूचाल की गति चुनाव के नतीजे तय करेंगे। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि अगर चुनाव के नतीजों के बाद जरूरत पड़ती है तो महाराष्ट्र के लिए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक हो सकते हैंं। इसके बाद महाराष्ट्र में सत्ता हथियाने के लिए छटपटा रही भाजपा की मंशाओं पर पानी फिर सकता है।

राज ठाकरे ने डीएनए अखबार को दिए एक बयान में कहा है कि अगर जरूरत पड़ती है तो वह शिवसेना के साथ जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यहां ईगो का सवाल नहीं है बल्कि महाराष्ट्र का है। हम महाराष्ट्र के लिए साथ आ सकते हैं।
इससे साफ जाहिर है कि अगर शिवसेना अच्छी खासी सीटों पर जीत दर्ज करती है और कुछ सीटों की जरूरत पड़ने पर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना साथ आ सकती है।
गौरतलब है कि पिछले पच्चीस सालों पुराना गठबंधन टूट जाने की वजह से भाजपा की जीत पर भी संशय मंडरा गया है। जिससे यह संभावनाएं बन रही हैं कि महाराष्ट्र की जनता पर अन्य पार्टियों का गठबंधन सरकार बना सकता है।












Click it and Unblock the Notifications