'यहां मोदी घूम रहे हैं वहां लोग मर रहे हैं'
मुंबई। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के मुरीद हो चले राज ठाकरे ने अब अपना रुख नरेंद्र मोदी के लिए कड़ा कर लिया है। अब राज ठाकरे नरेंद्र मोदी के खिलाफ तेवरों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री घूम रहे हैं और वहां लोग मारे जा रहे हैं।

राज ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा और महाराष्ट्र घूम रहे हैं और जम्मू कश्मीर में लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की गोली बारी में भारतीय लोग मर रहे हैं।
रविवार रात को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में पांच भारतीय नागरिक मारे गए थे और पच्चीस से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी पर यह तंज कसा है।
समर्थन करने वाला पहला व्यक्ति था
राज ठाकरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैं नरेंद्र मोदी का समर्थन करने वाला पहला व्यक्ति था। मेने सोचा था कि वह प्रधानमंत्री बनने के बाद बदल जाएंगे लेकिन वह नहीें बदले। वह गुजरात के ही होकर रह गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका में गए हमे खुशी हुई लेकिन जब वह गुजरात के अलावा देश के प्रधानमंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications