राहुल गांधी ने कहा, आदर्श मामले में महाराष्ट्र सरकार का फैसला गलत

राहुल गांधी ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस फैसले के खि लाफ हूं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। खास बात ये रही कि राहुल जिस सभा में ये बातें कर रहे थे उस सभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि आदर्श सोसाइटी घोटाले में कांग्रेस के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों पर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसी को भी बचाने का कोई सवाल ही नहीं, बल्कि उन्हें पुनर्विचार करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications