Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अप्राकृतिक संबंध से इन्कार पर पति ने गर्भवती पत्नी को किया प्रताड़ित

मुंबई। एक गर्भवती महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक अप्राकृतिक संबंध से इंकार करने पर उसके पति ने उन्हें प्रताड़ित किया।

assault

महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

29 वर्षीय इस महिला ने अपने पति के खिलाफ मुंबई के कोल्शेवाडी थाने में केस दर्ज कराया है। महिला साल 2012 से कल्याण पूर्व के राघवनगर इलाके में अपने पति के साथ रह रही है।

महिला ने शिकायत में बताया है कि उसके गर्भवती होने के बावजूद भी उसके पति गजानन बांगड़ ने अप्राकृतिक संबंध की मांग शुरू कर दी। जब महिला ने अपने पति की मांग को अस्वीकार कर दिया तो उन्होंने उससे मारपीट की।

महिला का आरोप है कि पति के साथ-साथ उनकी ननद भाग्यश्री धबाडगर और उनके पति ने भी उनसे बदसलूकी की।

कोल्शेवाडी थाने के पुलिस अधिकारी ने महिला की शिकायत के आधार पर बताया कि उनके पति ने महिला से मांग नहीं माने जाने पर उनका सिर दीवार पर पटक दिया।

पति ने की गर्भवती महिला की पिटाई, आई गंभीर चोटें

इस पिटाई में महिला का सिर और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि महिला लगातार दर्द से पीड़ित है, इस बीच उसके परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति और उनके रिश्तेदारों ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर वह अपने पति की सेक्सुअल मांगों को अस्वीकार करेगी तो वह उसके पति की दूसरी शादी कर देंगे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की शिकायत

फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर महिला की पिटाई कितनी बुरी तरह से की गई है। इस पिटाई की वजह से महिला अपने बेटी को खो सकती है।

पुलिस ने बताया कि हमने भारतीय दंड संहिता के धारा 498(ए), 377, 324, 506 और धारा 34 के तहत केस दर्ज किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+