अनुराग ठाकुर को हटाकर पूनम महाजन को सौंपी गई भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सांसद पूनम महाजन को पार्टी के यूथ विंग की कमान सौंप दी है।

दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई प्रेसिडेंट पूनम महाजन होंगी। गुरुवार को इसकी घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की। इस पद पर पिछले छह सालों से हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर बने हुए थे।

poonam mahajan1

पूनम महाजन की चर्चा बहुत पहले से थी

भाजपा के कद्दावर नेता रहे प्रमोद महाजन के बेटी पूनम महाजन को पार्टी यूथ विंग की कमान सौंपने की बात तबसे ही चल रही थी जबसे इसी साल अमित शाह फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे।

अनुराग ठाकुर को हटाकर पूनम महाजन को भारतीय जनता युवा मोर्चा का चीफ बनाने के एलान के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ और पदाधिकारी बदले हैं।

अमित शाह ने एससी मोर्चा की कमान विनोद सोनकर को सौंपी है वहीं एसटी मोर्च के हेड रामविचार नेताम होंगे।किसान मोर्चा के हेड के तौर पर वीरेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं ओबीसी मोर्चा का नेतृत्व दारा सिंह चौहान करेंगे।

poonam mahajan2

जानिए, एक नजर में पूनम महाजन के बारे में?

भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से भाजपा सांसद हैं। वह पहली ऐसी महिला हैं जो बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रेसिडेंट का पद संभाल रही हैं।

2006 में प्रमोद महाजन के मर्डर के बाद पूनम महाजन ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। उनको उनके चाचा और महाराष्ट्र के कद्दावर नेता गोपीनाथ मुंडे राजनीति में लेकर आए थे।

पूनम महाजन भाजपा की नेशनल सेक्रेटरी का पद संभाल चुकी हैं। 2010 में उनको भाजपा युवा मोर्चा का नेशनल वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था।

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान साउथ मुंबई में युवा वोटर्स को पूनम महाजन ने पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया था।

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उनको पार्टी टिकट मिला और उन्होंने 1.86 लाख वोटों से जीतकर भारी उलटफेर किया था। पूनम महाजन ने दो बार सांसद रहीं अभिनेता सुनील दत्त की बेटी और कांग्रेस कैंडिडेट प्रिया दत्त को हरा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+