कोरोना के हालात पर पीएम मोदी ने किया सीएम उद्धव को फोन, महामारी से लड़ने के प्रयासों की सराहना की

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे से बातचीत की।

मुंबई, 8 मई। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे से बातचीत की। सीएमओ द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार बातचीत के दौरान पीए मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान सीएम ठाकरे ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए किये जा रहे महाराष्ट्र सरकार प्रयासों से भी पीएम मोदी को अवगत कराया। सीएम ठाकरे ने पीएम मोदी से महाराष्ट्र के लिए ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन सप्लाई करने का अनुरोध किया।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: PM Modi ने Maharashtra CM Uddhav Thackrey से फोन पर की बात |वनइंडिया हिंदी
    Uddhav Thackeray

    सीएमओ ने बयान में कहा कि पीएम मोदी और केंद्र ने महामारी की शुरुआत से ही हमारा मार्गदर्शन किया है जोकि काफी लाभदायक रहा। हमारे कुछ सुझावों और मांगों को मानने के लिए हम केंद्र का धन्यवाद करते हैं। इससे पहले सीएम ठाकरे ने कोविन एप्लीकेशन में खामियों के लेकर मिलीं शिकायतों के बाद केंद्र को कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के लिए एक अलग एप्लीकेशन बनाने का आग्रह किया था।

    यह भी पढ़ें: बड़ा फैसला: स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती होने के लिए अब कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट जरूरी नहीं, बदले नियम

    वर्तमान में महाराष्ट्र में कोरोना के 4,996,758 हो गए हैं, जबकि 74,413 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,265,326 अभी तक इस बीमारी से ठीक हुए हैं। वर्तमान में राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। इसी का नतीजा है कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+