मुंबई लोकल ट्रेन में टिकट चेक कर रहे TTE संग मारपीट, फिर यात्री ने बिना शर्त मांगी माफी
Mumbai News: मुंबई में वेस्टर्न रेलवे एसी लोकल ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई (टिकट चेकर) संग बदसलूकी का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। टिकट चेकर के साथ मारपीट और बदसलूकी करने वाले यात्री को तुरंत पकड़ लिया गया।
ऐसा बताया जा रहा है कि यात्रा ने अपनी इस हरकत के लिए टीटीई से तुरंत माफी मांगी ली। इस बाबत वेस्टर्न रेलवे ने पुष्टि की है कि टिकट चेकर के साथ दुर्व्यवहार करने वाले यात्री ने खेद व्यक्त करते हुए बिना शर्त माफ़ी मांगी है। दरअसल, मुंबई एसी लोकल ट्रेन में टीटीई जसबीर सिंह ने बताया, शनिवार को मुंबई एसी लोकल ट्रेन में तीन लोग यात्रा कर रहे थे।

उनके पास प्रथम श्रेणी के पास थे, जो एसी लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति नहीं है। जब हमने उनसे जुर्माना वसूला, तो उनमें से एक अनिकेत भोसले ने बहस करनी शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। उन्होंने बताया कि मेरी वर्दी फाड़ दी और इस हाथापाई में, मैंने अन्य यात्रियों से जुर्माने के रूप में एकत्र 1500 रुपये खो दिए।
टीटीई जसबीर सिंह ने बताया कि ट्रेन में देरी हुई और बोरीवली में उसे रोक लिया गया। इसके बाद हमने आरपीएफ और रेलवे पुलिस को बुलाया, जो नालासोपारा में उन्हें उतारने में सफल हुए। बाद में जब हम मामला दर्ज कराने वाले थे, तो भोसले ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और खोई हुई राशि का भुगतान किया और अधिकारियों को माफीनामा दिया।
15 अगस्त को हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पश्चिमी रेलवे ने एक बयान में कहा, वायरल वीडियो में यात्री ने टिकट चेकर जसबीर सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया है, उसने अपने कृत्य पर शर्मिंदगी जताई है। उसने टिकट चेकर जसबीर सिंह से अपने व्यवहार के लिए बिना शर्त माफ़ी भी मांगी है।
इतना ही नहीं, यात्रियों को जाने देने से पहले उनसे माफीनामा लिखवाया गया। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, 'मैं यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करने का अनुरोध करता हूं, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करना दंडनीय अपराध है।'












Click it and Unblock the Notifications