महाराष्ट्र का 36वां जिला "पालघर"

cm
मुंबई। देश में अलग राज्य की मांग के अलावा अलग जिलों की मांग भी दशकों से उठती रही है। इसके पीछे कई राजनीतिक कारण भी रहे और कई विकास के पहलू भी जुड़े रहे। इसी में एक दशक से चली आ रही एक जिले की मांग ने महाराष्ट्र में एक जिले का रूप ले लिया है। महाराष्ट्र राज्य में पालघर नाम से एक नया जिला जुड़ा है। जिसके बाद महाराष्ट्र में कुल 36 जिले हैं हो गए हैं। महाराष्ट्र का 36वां जिला पालघर होगा।

दशकों से हो रही थी चर्चा

नए जिले की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की उपस्थिति में शुक्रवार शाम एक औपचारिक कार्यक्रम होगा। घोषणा के मद्देनजर पालघर में विभिन्न स्थानों पर पहले से ही बहुत से होर्डिग लगाए जा चुके हैं। राज्य में पिछले दो दशकों से पालघर को जिला बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी।राज्य सरकार ने राजनीतिक विरोध के बावजूद 13 जून को स्पष्ट किया था कि पालघर एक अगस्त को नया जिला बन जाएगा।

सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला

ठाणे गुरुवार तक 1.2 करोड़ आबादी के साथ देश का सबसे अधिक आबादी वाला जिला था। थाणे केंद्रीय रेलवे, पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे से जुड़ा है, तो अर्ध-औद्योगिक पालघर पश्चिमी रेलवे और पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे से जुड़ा है। साल 1999 में बाद यह किसी जिले का पहला बड़ा विभाजन है। 1999 में राज्य के पूर्वी वीदर्भ क्षेत्र में गोंडिया और गढ़चिरौली जिलों का गठन हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+