मुंबई में 50 से अधिक अस्पताल, BMC मुख्यालय, हिंदुजा कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली
मुंबई में 50 से अधिक अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई के जसलोक अस्पताल, राहेजा अस्पताल, सेवेन हिल अस्पताल, कोहिनूर अस्पातल, केईएम अस्पताल, जेजे अस्पताल, सेंट जॉर्जिया समेत कई अस्पतालों को यह धमकी मिली है।
अस्पतालों को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस जिस वीपीएन से मेल भेजा गया है, उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। अभी तक इस धमकी के पीछे की मंशा का पता नहीं लग सका है।

हिंदुजा कॉलेज को भी मिली धमकी
मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई के हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। स्थानीय बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी है। लेकिन कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। मुंबई की वीपी रोड पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रहा है।
बीएमसी मुख्यालय को भी उड़ाने की मिली धमकी
बीएमसी मुख्यालय को भी ईमेल के जरिए धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बीएमसी मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस ने बीएमसी मुख्यालय की पड़ताल की, लेकिन यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इस मामले में भी जांच चल रही है।
बता दें कि सोमवार को भी मुंबई के मीरा रोड स्थित एक अस्पताल को ईमेल से धमकी दी गई थी। ईमेल में कहा गया था कि अस्पताल को बम से उड़ा दिया जाएगा। जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही को रोक दिया था।












Click it and Unblock the Notifications