Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओम पुरी ही नहीं इन सितारों की मौत पर भी बरसों से बरकरार है रहस्य

अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की मौत का कभी ना सुलझने वाला रहस्य बन जाने का सिलसिला काफी पुराना है। चकाचौंध की इस दुनिया में ऐसे कई नाम हैं, जिनके साथ आखिरी वक्त उनके साथ हुआ क्या था ये कभी पता ना चल सका।

नई दिल्ली। ओम पुरी की मौत ने फिल्मी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। दुनियाभर में उनके चाहने वाले गमजदा हैं। 66 साल के ओम पुरी की मौत से भी ज्यादा एक दूसरा सवाल उनको प्रशंसको को परेशान कर रहा है और वो ये कि आखिर उस रात हुआ क्या था, जिसकी सुबह ओम पुरी के लिए मौत लेकर आई। अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की मौत का कभी ना सुलझने वाला रहस्य बना जाने का सिलसिला पुराना है। चकाचौंध की इस दुनिया में ऐसे कई नाम हैं, जो अचानक चले गए लेकिन आखिरी वक्त उनके साथ हुआ क्या था ये कभी पता ना चल सका।

ओमपुरी ही नहीं इन सितारों की मौत भी बरसों से बरकरार है रहस्य

ओम पुरी की मौत बनी रहस्य

ओम पुरी की मौत बनी रहस्य

शुक्रवार की सुबह (6 जनवरी) की सुबह ओम पुरी अपने फ्लैट पर मृत पाए गए। ओम पुरी की मौत की वजह हार्ट अटैक से होना बताया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। ओमपुरी का शरीर किचन के पास नग्न पाया जाना, उनके शव के पास बहुत गंदगी होना और उनके सिर में डेढ़ इंच का गड्ढा इनके मौत के पीछे कुछ और ही कहानी कह रहे हैं। ऐसे में ओमपुरी की मौत एक रहस्य बनती जा रही है।

आखिर क्या हुआ था बालिका बधू की आनंदी के साथ

आखिर क्या हुआ था बालिका बधू की आनंदी के साथ

पिछले साल 1 अप्रैल को टीवी की दुनिया पर राज कर रही प्रत्युषा बनर्जी की मौत की खबर ने ग्लैमर की दुनिया को हिला कर रख दिया। मशहूर सीरियल बालिका वधू में आनंदी के किरदार से घर-घर में मशहूर प्रत्युषा के बारे में बताया गया कि उन्होंने आत्महत्या की लेकिन जैसे-जैसे जांच हुई बहुत सी बातें सामने आती रहीं। कभी उनके ब्वॉयफ्रेंड पर शक गहराता रहा तो कभी किसी तीसरे शख्स पर। नौ महीने के बाद आज भी उनकी मौत के पीछे कहानियां तो सैकड़ों हैं लेकिन उनकी मौत से पहले उनके साथ असल में हुआ क्या था और वहां और कौन मौजूद था? इन सवालों का जवाब नहीं मिल पाया है।

क्या सूरज पंचोली थे जिया खान की मौत की वजह

क्या सूरज पंचोली थे जिया खान की मौत की वजह

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'नि:शब्द' से करियर का आगाज करने वाली अभिनेत्री जिया खान के बारे में जून 2013 में अचानक खबर आई कि उन्होंने खुदकुशी कर ली। वो अपने प्लैट में पंखे से लटकी पाई गईं। 25 साल के शरीर पर को देखने के बाद उनकी मां ने कई सवाल खड़े किए और इसे एक हत्या बताया। उन्होंने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इसका जिम्मेदार बताया। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा चल रहा है और जिया की मौत की सच्चाई पर भी इस केस की फाइलों की तरह धूल चढ़ती जा रही है।

बॉलीवुड में सबसे जल्दी स्टार बनने वाली दिव्या भारती की आखिरी रात

बॉलीवुड में सबसे जल्दी स्टार बनने वाली दिव्या भारती की आखिरी रात

90 के दशक में दिव्या भारती ने फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी। उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दी। हर निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता था। वो महज 19 साल की थीं जब 5 अप्रैल 1993 को मुंबई के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट के 5वें फ्लोर से गिरकर उनकी मौत हो गई। आज तक ये बात रहस्य है कि उन्होंने आत्महत्या की, उनकी हत्या हुई या फिर वो किसी हादसे का शिकार हुईं।

दो दिन तक घर में मृत पड़ी रहीं थीं परवीन बॉबी

दो दिन तक घर में मृत पड़ी रहीं थीं परवीन बॉबी

70 के दशक में अपनी अदाकारी और बोल्ड किरदारों से सबको दीवाना बनाने वालीं अभिनेत्री परवीन बॉबी आखिरी समय किस तकलीफ से गुजरी किसी को नहीं पता। परवीन बॉबी की मौत का पता उस वक्त पता चला जब उनके पड़ोसियों ने देखा कि फ्लैट के बाहर दो दिन से अखबार और दूध के पैकेट पड़े हैं। दरवाजा खोला गया तो उनका शव की भी हालत बहुत खराब थी। वो दो दिन पहले ही दम तोड़ चुकी थीं।

जब दो भाईयों को खोकर मिलाने वाला खुद खो गया

जब दो भाईयों को खोकर मिलाने वाला खुद खो गया

हिन्दी सिनेमा में दो भाईयों के बचपन में बिछुड़ने और जवानी में मिलने के फॉर्मूले पर कई सुपरहिट फिल्म देने वाले मनमोहन देसाई की मौत आज तक एक अनसुलझी गुत्थी है। अमर अकबर एंथोनी, कुली और परवारिश जैसी फिल्में बनाने वाले मनमोहन देसाई मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। कुछ लोगों का कहना था कि मनमोहन ने अवसाद के चलते आत्महत्या की तो कईयों ने इसे हत्या भी कहा। हकीकत क्या थी ये आज तक किसी को नहीं मालूम।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+