मोदी इफेक्ट, अब ऑनलाइन पीजिए गरमा-गरम चाय

tea
मुंबई। आजकल दुनिया बहुत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। सब कुछ इंटरनेट से जुड़ता जा रहा हैं। ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा हैं। बाजारों में भीड़ कम और ऑनलाइन शॉपिंग साइटों पर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन क्या आपने सोचा ता कि इंटरनेट के इस्तेमाल से आप गरमा-गरम चाय पी सकते हैं।

जी हां अब घर बैठे-बैठे आप चाय भी ऑर्डर कर सते हैं। मुंबई के ब्रांदा इलाके के एक चाय वाले ने अपने बजनेस की ऑनलाइन शुरूआत की है। बांद्रा इलाके के छोटू चाय वाले ने शॉप.छोटूचायवाला.कॉम नाम से एक वेबसाइट लॉन्च कर अपनी चाय की दुकान को बांद्रा से निकालकर इंटरनेशनल मार्केट में पहुंचा दिया है।

इस वेबसाइट के जरिए आप बांद्रा में चाय के लिए अपना ऑर्डर बुक कर सकते हैं। आपका ऑर्डर बुक होते ही चंद मिनटों के भीतर गर्मागर्म चाय आपके हाथों में होगी। यहां ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा हैं और कैश ऑन डिलिवरी का ऑपशन भी आपके पास हैं। इतना ही नहीं छोटू चायवाले ने चाय की ऑनलाइट मार्केटिंग लांचकर नई पहल की हैं। यहां आप एक हफ्ते से लेकर एक महीने का सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं।

एक हफ्ते के सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 70 रूपए अदा करने होंगे, जबकि दो हफ्ते के लिए 140 और एक महीने के लिए आपको 280 रूपए अदा करने होंगे। छोटू चायवाले अब सोशल मीडिया के जरिए अपनी चाय को प्रमोट कर रहा हैं। आप फेसबुक और टि्वटर पर भी छोटू चाय वाले को फॉलो कर सकते हैं। फिलहाल ये सेवा मुंबई के बांद्रा इलाके में ही है, लेकिन जल्द ही इसके विस्तार की योजना भी तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+