कोरोना मुक्त होने की कगार पर पहुंची धारावी, आज फिर नहीं मिला एक भी संक्रमित मरीज
मुंबई, अगस्त 14। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी अब कोरोना संक्रमण से मुक्त होती दिख रही है। दरअसल, शनिवार को धारावी में कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आया। अगस्त महीने में ये चौथी बार हुआ है, जब धारावी में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। बीएमसी ने बताया है कि धारावी में अभी कोरोना के 11 एक्टिव केस हैं।

धारावी में कोरोना के कुल केस 7 हजार के करीब
इससे पहले 11 अगस्त को धारावी में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला था। आपको बता दें कि जून और जुलाई के महीने में भी धारावी में कुछ दिन ऐसे थे, जब कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला था। धारावी में अभी तक कोरोना के कुल मरीज 6596 पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि इस साल अप्रैल की शुरुआत में धारावी मुंबई का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट था, जब कोरोना की दूसरी लहर पीक पर थी। 8 अप्रैल को धारावी में कोरोना के सबसे अधिक 99 केस मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications