मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

नीतीश कुमार बोले-बिहार के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते

केरल, मुंबई और दिल्ली के चार दिवसीय दौरे पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंबई में कहा कि बिहार के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते, बल्कि लोगों को रोजगार मुहैया कराते हैं।

By Sachin Yadav
Google Oneindia News

मुंबई। केरल, मुंबई और दिल्ली के चार दिवसीय दौरे पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंबई में कहा कि बिहार के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते, बल्कि लोगों को रोजगार मुहैया कराते हैं। नीतीश कुमार ने मुंबई में मैथिली समन्वय समिति की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।

नीतीश कुमार बोले-बिहार के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते

नीतीश कुमार का यह बयान इशारों ही इशारों में शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैसे दलों पर किया हमला माना जा रहा है, जो रोजगार के लिए मुंबई आने वाले बिहार और उत्तर भारत के लोगों पर अकसर निशाने पर लेते हैं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का आदमी कहीं जाता है, किसी पर बोझ नहीं बनता। वह लोगों को रोजगार दे रहा है, किसी पर निर्भर नहीं है।

आपको बताते चले कि नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड अब महाराष्ट्र की राजनीति में भी अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है। नीतीश कुमार की नजर मुंबई में रहने वाले बिहार और उत्तर भारत के लोगों पर है। उनके इस बयान को उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। नीतीश कुमार ने यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इससे पहले कल नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को विपक्ष को एकजुट होने के रूप में देखा जा रहा है।

Comments
English summary
nitish kumar says people of bihar never get depend on anyone
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X