नितिन गडकरी ने अधिकारियों से कहा करो या मरो
अमेरिका में सड़क इसलिए अच्छी नहीं होती हैं क्योंकि वहां के लोग अमीर है। बल्कि सड़कें अच्छी हैं, इसलिए वहां के लोग अमीर है।
मुंबई। अमेरिका में सड़क इसलिए अच्छी नहीं होती हैं क्योंकि वहां के लोग अमीर है। बल्कि सड़कें अच्छी हैं, इसलिए वहां के लोग अमीर है। यह बात केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के ऑफिस की दीवारों पर स्पष्ट रूप से लिखी हुई है।

नितिन गडकरी के ऑफिस में लिखी यह बात उनके सड़कों के निर्माण को लेकर सरकार की तरफ से किए गए वायदे को पूरा करने की और इशारा करती है। विदेशी मीडिया से बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जानी चाहिए। इसलिए मैंने अपने अधिकारियों से कह दिया है कि डू ऑर डाई की नीति के तहत काम कीजिए।
ब्लूमबर्ग के एक इवेंट में बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जो लोन मिलता है, उस पर ब्याज दर 11 फीसदी है। यह बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर ब्याज दर सात फीसदी से कम होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सड़क मंत्रालय का लक्ष्य है कि इस साल दिसंबर के अंत तक 2,00,000 किलोमीटर के दक्षिण एशिया देशों के नेटवर्क को देश के हाईवे नेटवर्क से जोडा जा सके। साथ ही उनकी नजर विदेशों से होने वाले निवेश पर भी है।
उन्होंने कहा कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधार कर जीडीपी को सात फीसदी के स्तर से ऊपर ले जाया जा सकता है। अभी हमारी रैंक चीन और इंडोनेशिया से भी नीचे है। उन्होंने कि हमारा लक्ष्य है कि हर दिन 40 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण हो।












Click it and Unblock the Notifications