ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच महाराष्ट्र में लगा नाइट कर्फ्यू, पाबंदियां आज रात से लागू
देश में ओमिक्रॉन वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र ने रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की है।
मुंबई, 24 दिसंबर। देश में ओमिक्रॉन वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र ने भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है।

नियमों के उल्लंघन पर 500 रुपए जुर्माना
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक इस दौरान पूरे राज्य में कहीं भी 5 से अधिक लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपए का जुर्माना भी भरना होगा। इसके अलावा यदि किसी कार्यक्रम में कोरोना के नियमों का उल्लंघन किया गया तो आयोजक को 50 हजार रुपए तक का जुर्माना देना होगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 7 महीने बाद कोरोना के 180 नए मामले, मार्केट में भीड़ देख हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
शादी-पार्टी में शामिल नहीं होंगे 100 से ज्यादा लोग
महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब ने कहा कि बंद जगह पर होने वाले कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे, वहीं खुली जगह पर होने वाले कार्यक्रमों में 250 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं, होटल, स्पा, सिनेमा घर 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के केस हुए 100 के पार
मालूम हो कि महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के केस सबसे तेज बढ़ रहे हैं। अब तक राज्य में ओमिक्रॉन के 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि क्रिसमस और नई साल को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बैठक की थी, जिसमें रात्रि कर्फ्यू को लेकर फैसला लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications