एंटीलिया केस: NIA का बड़ा खुलासा, मुंबई क्राइम ब्रांच की है इनोवा कार, जिसमें बैठकर फरार हुआ था संदिग्ध
मुंबई। एंटीलिया मामले से संबंधित इनोवा कार को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इनोवा कार मुंबई क्राइम ब्रांच की थी। कार मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (CIU) यूनिट की बताई जा रही है। NIA ने इसको सीज करके अपने कब्जे में ले लिया है।

CIU के चार सदस्यों की जांच
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में NIA ने CIU के चार सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें दो ड्राइवर और दो अधिकारी शामिल हैं। आपको बता दें कि, एंटीलिया के बाहर दो कार पहुंची थीं, जिनमें से एक स्कॉर्पियो और दूसरी इनोवा थी। इस दौरान ड्राइवर स्कॉर्पियो कार में जिलेटिन की छड़ रखकर वहां से इनोवा में सवार हो गया था। जांच में स्कॉर्पियो के मालिक का पता चल गया था, जबकि इनोवा की जांच जारी थी। जिसका खुलासा NIA ने रविवार को किया है।
Recommended Video
मुलुंड टोल नाके के पास इनोवा में दिखे थे दो लोग
इससे पहले मुंबई के मुलुंड टोल नाके के पास इनोवा में सवार दो लोगों को देखा गया था। जो कि बाद में ठाणे की तरफ गई और उसके बाद उसका पता नहीं चला। अब खुलासा हुआ है कि इनोवा कार मुंबई क्राइम ब्रांच की थी। वहीं, एंटीलिया केस में मुंबई पुलिस के एक और अफसर रियाज काजी से भी पूछताछ जारी है।
The Innova Car brought to NIA office last night is the car seen in CCTV, tailing the Scorpio in which the Gelatin was planted near Antilia: NIA Sources #Mumbai pic.twitter.com/gcyQTpJwY5
— ANI (@ANI) March 14, 2021
वहीं, NIA को मामले की जांच में पता चला था कि स्कॉर्पियो कार सचिन वाजे के पास मिली, जो 17 फरवरी को चोरी हो गई थी। फिलहाल, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि मामले का खुलासा जल्द हो सके। बता दें कि स्कॉर्पियो का मालिक मनसुख हिरन था।












Click it and Unblock the Notifications