मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहतीः सुप्रिया सुले
मुंबई। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। सुले ने कहा है कि हमारी पार्टी पहले मुख्यमंत्री तय करने पर विश्वास नहीं करती। हमारी पार्टी तो गठबंधन तोड़ना ही नहीं चाहती थी। यह तो सोनिया गांधी पर निर्भर करता था कि वह गठबंधन बनाए रख सकती थीं।

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हमारी पार्टी मुख्यमंत्री या पद पहले तय नहीं करती। सीटों को लेकर विवाद से पार्टिया गठबंधन टूट गया। आईबीएन-7 पर साक्षात्कार में सुले ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पार्टी की ओर से वह मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहतीं।
इससे पहले सुले ने मीडिया में कहा था कि पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के दावेदार अजित पवार हो सकते हैं। उन्होंने इससे पहले राहुल गांधी की भी तारीफ की थी।
उन्होंने कहा कि हमारी मांग तो सिर्फ कांग्रेस से बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की थी। मुख्यमंत्री पद को लेकर।












Click it and Unblock the Notifications