कांग्रेस-एनसीपी भी अकेले ही लड़ेंगी महाराष्ट्र मैदान पर!
मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन की गांठ अभी तक नहीं खुली है। दोनो पार्टी लगातार बैठकों में एक दूसरे से विचार विमर्श कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं आने पर यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि एनसीपी और कांग्रेस दोनो अलग-अलग चुनाव लड़ सकते हैं। दोनो पार्टियां अकेले ही चूनावी मैदान में कूद सकती हैं।

गौरतलब है कि एनसीपी ने पहले ही कह दिया था कि अगर कांग्रेस अपनी बात पर अड़ी रही तो पार्टी को अकेले ही चुनाव लड़ने में कोई गुरेज नहीं है। तमाम संकेतों और खबरों के विश्लेषण के आधार पर कहा जा सकता है कि जल्द ही अंतिम फैसला नहीं आया तो शिवसेना-भाजपा की तरह यह भी गठबंधन टूट सकता है।
इससे पहले एनसीप- कांग्रेस के बीच समझौता हुआ था कि पार्टी ने अगर जीत हासिल की तो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ढाई साल कांग्रेस का नेता बैठेगा औऱ ढाई साल एनसीपी की ओऱ से नामित नेता को कुर्सी मिलेगी।
दरअसल, अभी विवाद यह बना हुआ है कि एनसीपी कुल सीटों में से आधी सीटों पर लड़ना चाहती है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती। कांग्रेस चाहती है कि एनसीपी कांग्रेस की ओर से दी गई 124 सीटों पर ही चुनाव लड़े।
एनसीपी ने अपने ऑफिशल ट्विटर पर ट्विट करके कहा है कि हम परिवारवाद पर विश्वास नहीं करते। हम नहीं चाहते कि महाराष्ट्र की ताकत किसी परिवारिक सियासत के पास चली जाए जो बरसों से राज कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications