क्रूज शिप पार्टी केस: NCP के आरोपों का NCB का जवाब, कहा- हमने कानून के अनुसार सब कुछ किया
मुंबई, 06 अक्टूबर: मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हाथ कई और आरोपियों के तक पहुंचे हैं। ऐसे में आर्यन खान सहित अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं आर्यन खान सहित दो और आरोपी एनसीबी की कस्टडी में है। इधर, इस पूरे मामले को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने फर्जीवाड़ा बताया है, जिसका एनसीबी के डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने जवाब दिया है।

दरअसल, मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले पर NCP नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा फर्जीवाड़ा है। एक ग्राम ड्रग्स भी जहाज में जब्त नहीं हुई, ना ट्रमिनल पर ना ही किसे के पास से, जिस जगह पर छापा होता है। वहां पंचनामा किया जाता है, लेकिन वहां कोई पंचनामा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फ्रेम करने के लिए एनसीबी ने फर्जीवाड़ा किया है।
यहीं नहीं इसके साथ ही नवाब मलिक ने आर्यन खान की गिरफ्तारी को भी फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से क्राइम रिपोर्टरों को सूचना प्रसारित की जा रही थी कि अगला निशाना अभिनेता शाहरुख खान हैं। इधर नवाब मलिक के बयान पर मुंबई में एनसीबी के डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। डिप्टी डीजी ने कहा कि हमारी संस्था पर कुछ आरोप लगाए गए हैं, जो निराधार हैं। प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी नियमों का पालन करते हुए हमने कार्रवाई की है।
Recommended Video
इसी के साथ एनसीबी ने कहा कि हमारी प्रक्रिया पेशेवर और कानूनी रूप से पारदर्शी और निष्पक्ष रही है और आगे भी जारी रहेगी। इसी के साथ एनसीपी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर वे (एनसीपी) अदालत जाना चाहते हैं, तो वे जा सकते हैं और न्याय मांग सकते हैं। हम वहीं जवाब देंगे। हमने कानून के अनुसार सब कुछ किया है। बता दें की एनसीपी ने ये भी आरोप लगाया है कि कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर एनसीबी के छापे में बीजेपी से जुड़े निजी व्यक्ति शामिल थे।
वहीं ज्ञानेश्वर सिंह ने छापमारी को लेकर कहा कि एनसीबी मुंबई टीम ने इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल ग्रीन गेट, मुंबई और कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और कोकीन, चरस, एमडीएमए जैसी कई नशीली दवाओं के साथ 8 लोगों को मौके पर पकड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications