चुनाव से पहले CM की कुर्सी के लिए मची मार, नारायण राणे बोले, मैं हूं दावेदार
मुंबई। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होने है। चुनाव से पहले यहां सीटों के लिए खूब ड्रामा हुआ तो अब मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरि हो गया है। चुनाव से पहले कांग्रेस नेता नारायण राणे एक बार फिर मुखयमंत्री को लेकर अपना दावा ठोक रहे हैं।

नारायण राणे ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सत्ता में आती है तो वह मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक होंगे। राणे ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव विज्ञापनों में पृथ्वीराज चव्हाण को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश नहीं किया गया है। राणे इसे आधार मानकर खुद को सीएम पद के प्रबल दावेदारों के तौर पर देख रहे हैं।
राणे ने कहा कि चुनावी विज्ञापन में पृथ्वीराज चव्हाण को दिखाया गया है क्योंकि वह मुख्यमंत्री के पद पर आसीन थे, और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश नहीं करते। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के संबंध में आखिरी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लेंगी। गौरतलब है कि राणे कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं और सिंधुदुर्ग के कुडाल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications