मुंबई: सायन हॉस्पिटल की लेडी डॉक्टर पर हमला, नशे में धुत मरीज और उसके रिश्तेदारों पर लगा ये आरोप
Mumbai Sion Hospital News: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद से पूरे देश में गुस्से की लहर है। इस बीच, मुंबई के सायन हॉस्पिटल में एक लेडी डॉक्टर के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है।
जी हां...सायन हॉस्पिटल में लेडी डॉक्टर पर नेश में धुत एक मरीज और उसके रिश्तेदारों ने हमला किया। लेडी डॉक्टरों पर हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस अब हमलावरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे।

यह घटना रविवार सुबह करीब 3 बजकर 30 मिटन की है, जब महिला डॉक्टर वार्ड में ड्यूटी पर थीं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सायन-मार्ड और बीएमसी-मार्ड के महासचिव डॉ.अक्षय मोरे घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया, मरीज आधी रात के बाद नशे की हालत में 7-8 रिश्तेदारों के साथ कैजुअल्टी में पहुंचा था।
डॉक्टर मोरे के मुताबिक, अस्पताल आने से पहले यह लोग मारपीट करके आए थे और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। उसकी चोटों के कारण, उसे सुबह 3:30 बजे ईएनटी रेफरेंस दिया गया था। ईएनटी विभाग में हमारी ऑन-कॉल रेजिडेंट डॉक्टर एक महिला थी। वहां पर तैनात महिला डॉक्टर ने इलाज शुरू किया और उसने घावों की जांच करने के लिए पट्टी खोली।
डॉक्टर मोरे ने बताया कि यह रूटीन प्रक्रिया होती है, लेकिन मरीज ने इसी दौरान महिला डॉक्टर को गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद मरीज के साथ आए उसके रिश्तेदारों ने मरीज को रोकने के बजाए महिला डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। नर्सों ने हस्तक्षेप किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
इस दौरान मरीन ने खून से सनी पट्टियां भी डॉक्टर के चेहरे पर लगाई। लेकिन, जब तक सिक्योरटी कर्मी वहां पहुंचे, तब तक मरीज और रिश्तेदार भाग चुके थे। महिला डॉक्टर सुबह करीब 7 बजे पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराने पहुंची। इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications