एयरपोर्ट पर भीड़ जुटाना केजरीवाल को पड़ा महंगा, मामला हुआ दर्ज

Mumbai police register FIR against Kejriwal
मुंबई। लोकसभा चुनावों से पहले जनता का दिल जीतने महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल अब खुद बड़ी मुश्किल में फंस गए है। मुंबई में एयरपोर्ट पर उनके लिए आई भीड़ अब केजरीवाल के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट के नियमों के उल्लंघन करने के खिलाफ उनपर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल केजरीवाल को रिसीव करने के लिए बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर जमा हुए थे। जबकि पुलिस ने पहले ही केजरीवाल को बता दिया था कि एयरपोर्ट पर पांच से ज्यादा कार्यकर्ता रिसीव करने नहीं आ सकते हैं। इस नियम उल्लधंन को लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस के मामला दर्ज करने के बाद चर्च गेट रेलवे स्टेशन पर हुई तोड़-फोड़ की घटना के लिए केजरीवाल ने मीडिया को ही जिम्मेदार ठहराया है।

Did You Know: गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल ने नहीं चुकाए टोल टैक्स।

अक्सर मीडिया से नाराज रहने वाले केजरीवाल ने कहा कि चर्चगेट हंगामे के लिए मीडिया जिम्मेदार है, मीडिया ने ही हंगामा किया और तोड़फोड़ की, वहां के लोगों ने तोड़फोड़ नहीं की बल्कि जनता तो वहां पर खुश थी।

केजरीवाल ने मीडिया पर आरोप लगाया कि उन लोगों को पैसे दिए गए हैं कि केजरीवाल को बदनाम करो, मोदी को उठाओ। केजरीवाल ने कहा कि मीडिया के सभी रिपोर्टर खराब नहीं है, बल्कि ऐसा करने के पीछ उनके मालिक का हाथ है।

Did You Know: हाल में गुजरात दौरे पर गए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने रास्ते में पड़ने वाले 3 टोल टैक्स पर टोल नहीं चुकाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+