मुंबई को मिली IM की खुली धमकी, बच सकते हो तो बच लो

आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन ने मुंबई पुलिस को खुली धमकी दी है और खत लिखा है कि 1993 में तो बच गए थे लेकिन इस बार नहीं बच पाओगे। आइएम ने मुंबई पुलिस से कहा है 'बच सकते हो तो बच लो'। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन की धमकी के बाद मुंबई पुलिस सकते में आ गई है। अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पुलिस इस हमले को हल्के में नहीं ले रही है क्योंकि इंडियन मुजाहिदीन ने पहले भी इस तरह की धमकियां दी है उसके बाद आतंकी हमले को अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार इंडियन मुजाहिद्दीन ने गाजा में इस्त्राइल की कार्रवाई का बदला लेने की धमकी दी है। एक पेज की चिट्ठी में राकेश मारिया को चुनौती देते हुए कहा गया है कि इस बार नहीं बच पाओगे।












Click it and Unblock the Notifications